Move to Jagran APP

गरीबों के लिए है भाजपा सरकार: सांसद

महेशपुर (पाकुड़) भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रखंड के आदिवासी कल्याण छ

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 08:02 AM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 08:02 AM (IST)
गरीबों के लिए है भाजपा सरकार: सांसद
गरीबों के लिए है भाजपा सरकार: सांसद

महेशपुर (पाकुड़): भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रखंड के आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में लाभुक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि दुमका के सांसद सुनील सोरेन, भाजपा प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर थे। उद्घाटन भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। लाभुक सम्मेलन में पीएम आवास, उज्ज्वला योजना की लाभुक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन का संचालन भाजपा नेता सुरेन्द्र प्रसाद भगत के द्वारा किया गया।

loksabha election banner

सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है। इस डबल इंजन की सरकार ने सिर्फ देश का विकास और गरीबों के विकास के बारे में सोचा है। उन्होंने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से विरोधी पार्टियों का पसीना छूटा हुआ है। इसी को लेकर कांग्रेस एवं झामुमो नामधारी पार्टी लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। बताया कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री को फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया। ठीक उसी तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देकर झारखंड में भी भाजपा सरकार बनाने का काम करें उन्होंने कहा कि इस राज्य का विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है। बाकी अन्य पार्टियों ने यहां के भोले-भाले जनता को बरगलाकर लूटने का काम किया है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जनता गरीब और आदिवासी के विकास की राजनीति करती है। जनता को झूठ बोलकर बरगलाने की राजनीति नहीं करती है। सम्मेलन को जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू , भाजपा जिला अध्यक्ष देवीधन टुडू , 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता मिसफीका हसन,जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, अनुग्रहित प्रसाद साह, देवीधन बेसरा, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन ने भी संबोधित किया। मौके पर केंद्र पर्यवेक्षक सनातन माझी, प्रदेश महामंत्री शिलारानी हेम्ब्रम, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष तमाल चंद्र बनर्जी, नरेन साह, अधिवक्ता डिजेन साह, लक्ष्मण राय, गोपाल भगत, सुरेन्द्र प्रसाद भगत, अमित अग्रवाल, बिजय भंडारी, पृथिवी राज चौहान, हृदया नंद भगत, मनोज चौबे, सुखेन घोष, फुलबाबु कोड़ा, साधन झा, आनंद झा, अलोका देवी, देवराज तिवारी, संदीप भगत, पुलक घोष समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.