Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए पंडित दीन दयाल उपाध्याय

फोटो नंबर 25पीकेआर 34 में जागरण टीम पाकुड़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शि

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 04:50 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पंडित दीन दयाल उपाध्याय
जयंती पर याद किए गए पंडित दीन दयाल उपाध्याय

फोटो नंबर 25पीकेआर 3,4 में

loksabha election banner

जागरण टीम, पाकुड़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को जिले भर में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर पंडित उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि उनका पूरा जीवन देश को समर्पित था। जिला मुख्यालय में आयोजित जयंती समारोह में जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, कार्यक्रम प्रभारी मीरा प्रवीण सिंह, हिसाबी राय, नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साहा, विवेकानंद तिवारी, विश्वनाथ भगत, दिलीप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। पीपलजोड़ी के बूथ संख्या 300 पर जिला परिषद के कार्यकारी प्रमुख बाबुधन मुर्मू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इधर हिरणपुर प्रखंड मुख्यालय सहित सभी पंचायतों में भाजपा ने कार्यक्रम आयोजित किया। रानीपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपनी श्रद्धांजलि दी। इसमें पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, महामंत्री राम सेन, राहुल तिवारी, भीम सिंह, मनोज साहा, अजय सिह, तिलक सिंह, समेत अन्य मौजूद थीं। इसके अलावा अमड़ापाड़ा और महेशपुर में भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

---

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित फोटो नंबर 25पीकेआर 1 में जागरण संवाददाता, पाकुड़ : सेवा और समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार की शाम रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में भाजपा की ओर से प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष सह जिला अभियान प्रभारी अमृत पाण्डेय ने जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी बम भोला उपाध्याय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को भाजपा ने सेवा और समर्पण के रूम में मना रही है। खिलाड़ी बम भोला उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने जो सम्मान दिया वह गौरवान्वित करने वाला है। प्रधानमंत्री की अगुवाई में देश एक नई ऊंचाई को छू रहा है। इस अवसर पर नगर कोषाध्यक्ष राजा साह सहित कई खिलाड़ी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.