Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Floor Test: '...12 विधायक लापता', फ्लोर टेस्ट से पहले दिग्गज नेता का आया चौंकाने वाला बयान; होने वाला है 'खेला'!

    By Rohit Kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 06:23 PM (IST)

    Bihar Floor Test बिहार में 12 फरवरी को नीतीश सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इससे पहले बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। विधायकों के छिटकने की आशंका के बीच सभी पार्टियां एक्शन में है। लगातार विधायकों के साथ संपर्क साध रखी है। वहीं फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने फ्लोर टेस्ट को लेकर कई बातें कही है।

    Hero Image
    Bihar Floor Test: '...12 विधायक लापता', फ्लोर टेस्ट से पहले दिग्गज नेता का आया चौंकाने वाला बयान (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पाकुड़। बिहार में 12 फरवरी को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इससे पहले बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। विधायकों के छिटकने की आशंका के बीच सभी पार्टियां एक्टिव मोड में है। लगातार विधायकों के साथ संपर्क साध रखी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने रविवार को कहा कि बिहार में फ्लोर टेस्ट जदयू के लिए आसान नहीं होने वाला है। एनडीए की राह भी मुश्किल होने वाला है।

    बिहार के 12 विधायक लापता- मंत्री आलमगीर

    मंत्री आलमगीर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बार-बार पाला बदल रहे हैं। यह सब बिहार की जनता देख रही है। नीतीश कुमार को राजनीतिक क्षति पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में सरकार बनाने के लिए दो दिन इंतजार करना पड़ा, जबकि नीतीश कुमार ने जिस दिन इस्तीफा दिया उसी दिन शपथ भी ले लिया।

    आलमगीर आलम ने कहा कि इससे सब कुछ स्पष्ट हो रहा है। मंत्री ने कहा कि बिहार के एक दर्जन विधायक लापता हैं। फ्लोर टेस्ट आसान नहीं होने वाली है। जदयू से लोग नाराज चल रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: Cabinet Expansion: सस्पेंस के बीच कांग्रेस नेता ने बता दी अंदर की बात, कैबिनेट विस्तार से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज

    ये भी पढ़ें: Champai Soren: हेमंत से अलग रास्ते पर चले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अब झारखंड की चमकेगी किस्मत! कर दिया बड़ा एलान