Move to Jagran APP

साइकिल रैली निकाल दिया फिट रहने का संदेश

पाकुड़ फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत नेहरु युवा केंद्र संगठन की ओर से शनिवार क

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:15 AM (IST)
साइकिल रैली निकाल दिया फिट रहने का संदेश
साइकिल रैली निकाल दिया फिट रहने का संदेश

पाकुड़: फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत नेहरु युवा केंद्र संगठन की ओर से शनिवार को साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली स्थानीय सिदो-कान्हू मुर्मू पार्क के समीप से निकलकर मुख्यमार्ग होते हुए सरदार बल्लभभाई पटेल स्टेडियम तक पहुंची। यहां एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

prime article banner

इन स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग

रैली में राज प्लस टू व रानी ज्योतिर्मय बालिका उच्च विद्यालय, हरिणडांगा हाई स्कूल सहित अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

रैली का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना

नप अध्यक्ष ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य है साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता के साथ-साथ शरीर को फिट रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर पर फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया था। इसके अलावा शिक्षिका मंजू सिन्हा, अनिकेत गोस्वामी नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक नूर आलम अंसारी, हिसाबी राय व सिद्धार्थ ने छात्रों को संबोधित किया। इस मौके पर राज पल्स टू प्रधानाध्यापक विलास प्रसाद यादवेन्दु, मंजू सिन्हा, राजू नंदन एवं शिक्षिका फुलवंती टुडू उपस्थित थी। साइकिल रैली का संचालन स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के संयोजक अनिकेत गोस्वामी ने किया।

पाकुड़िया: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से फिट इंडिया अभियान का आयोजन शनिवार को प्रखंड के पंचायतों में साइकिल रैली का आयोजन कर किया गया। इस अभियान को आगे बढ़ाने एवं प्रभावशाली बनाने के लिए पाकुड़िया की सखी मंडल की दीदियों ने हिस्सा लिया। गांव-गांव में घूमकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए सभी ग्रामीणों को जागरूक भी किया। मौके पर बीपीएम मो फै•ा आलम, बबली कुमारी, तुलसी गुप्ता,अब्दुल्लाह अंसारी, अंजनी कुमार, उमेश बास्की आदि थे।

लिट्टीपाड़ा : फिट इंडिया के तहत नेहरू युवा संगठन के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। भाजपा नेता साहेब हांसदा ने हरी झंडी दिखा कर किया। मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुधीर कुमार,नेहरू युवा केन्द्र संगठन नेशनल यूथ वोलिंटियर देवेन साहा, धनेश्वर साहा व युवा क्लब अध्यक्ष मिस्त्री मुर्मू आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.