भोलेनाथ बने दूल्हा, भूत-प्रेत बाराती
संवाद सहयोगी पाकुड़ महाशिवरात्रि पर सोमवार की शाम शहर के प्रमुख मंदिरों से गाजे बाजे
संवाद सहयोगी, पाकुड़: महाशिवरात्रि पर सोमवार की शाम शहर के प्रमुख मंदिरों से गाजे बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। इसमें भूत पिशाच के रूप में बाराती शामिल हुए। बाराती हर हर महादेव के जयघोष लगा रहे थे। महाशिवरात्रि पर चहुंओर अछ्वुत नजारा था। धर्म जागरण व शिव बारात समिति की अगुवाई में शहर के दूधनाथ, कालीभसान, राजापाड़ा स्थित बुढ़ानाथ एवं कूड़ापाड़ा शिव मंदिर से बाबा मंदिरों से शिव बारात निकाली गई। इस दौरान बारात में भूत, प्रेत, जिन्न, राक्षस और देवताओं के स्वरूप भी आर्कषण का केन्द्र बनी रही। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गु•ार रही इस बारात का पाकुड़ के लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्वागत किया।
बिरसा चौक पर बारातियों लिए शर्बत की व्यवस्था की गई थी। शिव बारात महासमिति के सदस्यों ने बताया कि भोले शंकर को औघड़ दानी भी कहा जाता है इसलिए उनके बारात में भूत, प्रेत, पिशाच सब शामिल हुए हैं। शिव बारात में जिप अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, भगत, प्रेम भगत, प्रवीण जैन , दुर्गा शर्मा, रवि जायसवाल, हिसाबी राय , संजू टीवडिवाल'उदय लखमानी, पन्नालाल भगत, सुखदेव डोकानिया, धर्मेंद्र साहा, अशोक भगत, विश्वनाथ भगत, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।