Move to Jagran APP

बांस-बल्ला लगाने का विरोध, पथराव

पाकुड़ सदर प्रखंड के किस्मत कदमसार गांव में एक साथ 14 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने गा

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 05:47 PM (IST)
बांस-बल्ला लगाने का विरोध, पथराव
बांस-बल्ला लगाने का विरोध, पथराव

पाकुड़ : सदर प्रखंड के किस्मत कदमसार गांव में एक साथ 14 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। मंगलवार को गांव में एक स्थान को ही बांस-बल्ला लगाकर घेरा गया था। प्रशासन के निर्देश पर पुन: गुरुवार को गांव की घेराबंदी के लिए कर्मी बांस-बल्ला लेकर पहुंचे थे। इस दौरान इन्हें महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

महिलाएं प्रशासन से भोजन, पानी उपलब्ध कराने की मांग कर रही थीं। आक्रोशित महिलाओं ने कर्मियों पर पथराव भी किया।

गांव में कई स्थानों पर बांस लगाया जा रहा था। इसी बीच करीब 200-250 महिलाएं एक साथ आक्रोशित हो गई। बांस लगाने का विरोध करने लगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैंपल देने से मना कर दिया। गुस्साई महिलाओं ने कर्मियों पर पथराव भी की। महिलाएं भोजन, पानी की व्यवस्था करने की मांग पर अड़ी थी। महिलाओं का गुस्सा देख बांस-बल्ला लगा रहे कर्मी भाग गए। पथराव से किसी के जख्म होने की सूचना नहीं है। तनाव को देखते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मालवीय दलबल के साथ गांव पहुंच लोगों को शांत कराया। गांव में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को तैनात कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन गांव में बांस-बल्ला लगाकर घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी है। गुरुवार को भी पूरे गांव को सील किया जा रहा था। घर से बाहर नहीं निकलने की स्थिति में राशन, पानी की व्यवस्था कहां से होगी। प्रशासन की ओर से खाने-पीने की व्यवस्था नहीं की गई है। पेयजल के लिए महिलाओं को घर से बाहर जाना पड़ता है। प्रशासन ने पेयजल की भी व्यवस्था नहीं की है। इधर, कुछ महिलाओं ने बताया कि गांव में पॉजिटिव केस मिलने के कारण लोगों को बाहर निकलने से मना कर दिया गया है। गांव के लोग खदान व क्रशर में काम करने जाते थे। गांव के कुछ लोगों को कोरोना होने के कारण पत्थर व क्रशर मालिक काम में नहीं रखना चाह रहे हैं। मजदूरी नहीं करने पर रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। प्रशासन की ओर से भोजना, पानी आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। इधर, महिलाओं व ग्रामीणों के विरोध के कारण लोगों का सैंपल नहीं लिया जा सका। गांव में छिड़काव कार्य भी नहीं हो सका।

------

मामले की जानकारी नहीं है। पथराव के बारे में भी सूचना नहीं दी गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आलोक वरण केशरी, अंचलाधिकारी, पाकुड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.