जागरुकता से ही बाल विवाह पर लगेगा अंकुश
दोनों परिवारों में विवाद फैल जाता है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया। लड़कियों के शिक्षा से ही समाज व परिवार शिक्षित होगा। प्रोजेक्ट के इंचार्ज सुभेंदू मंडल ने कहा कि गांव-गांव में इस तरह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि लोगों में जागरूकता फैले और बाल विवाह को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। मौके पर संस्था करिश्मा रशीद शेख अजीजुर रहमान सहादत हुसैन अशोक कुमार व बालिका शिक्षा केंद्र की शिक्षिका आदि मौजूद थे। - बाल विवाह प्रथा के विरुद्ध संग्रामपुर में निकाली गई जागरुकता रैली संवाद सहयोगीपाकुड़
- बाल विवाह प्रथा के विरुद्ध संग्रामपुर में निकाली गई जागरुकता रैली
संवाद सहयोगी,पाकुड़: बाल विवाह प्रथा पर अंकुश लगाने को लेकर फेस संस्था की ओर से सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव में बुधवार को जागरुकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली में संस्था की शिक्षिका एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया। इस रैली के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह प्रथा पर रोक लगाने हेतु लोगों को जागरुक किया गया। संस्था के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि कम उम्र में शादी होने से बच्चियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर इसका कुप्रभाव पड़ता है।
विवाह हो जाने से आगे चलकर दोनों परिवारों में विवाद फैल जाता है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया। लड़कियों के शिक्षा से ही समाज व परिवार शिक्षित होगा। प्रोजेक्ट के इंचार्ज सुभेंदू मंडल ने कहा कि गांव-गांव में इस तरह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि लोगों में जागरूकता फैले और बाल विवाह को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। मौके पर संस्था करिश्मा, रशीद शेख, अजीजुर रहमान, सहादत हुसैन, अशोक कुमार व बालिका शिक्षा केंद्र की शिक्षिका आदि मौजूद थे।