लगान वूसली के लिए मांगा रसीद
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में बुध
संवाद सूत्र,
महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में बुधवार को माझी परगना लहति वैसी ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान जितेंद्र मुर्मू ने की। इसमें प्रखंड के काफी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्राम प्रधान उपस्थित थे। बैठक में भू लगान खजाना को ऑफलाइन वसूलने के लिए पूर्व की भांति रसीद दिए जाने, सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को ग्राम प्रधान के अध्यक्षता में ग्राम सभा कर पारित करने, ग्राम प्रधान की नियुक्ति के लिए एसडीओ के पास मामला लंबित है उसे जल्द बहाल किए जाने की मांग की गई।
ग्राम प्रधानों ने बताया कि अंचल के कई ग्राम प्रधान पट्टा धारी है लेकिन प्रधानी जोत के लिए वंचित है। उसे पूर्ण रूप से दखल दिया जाने, अंचल के सभी लेखा होड़, जोगमाझी, गुड्डेत, नाइकी, कुदाम नाइकी, परामणिक को जल्द से जल्द सम्मान राशि दिए जाने पर चर्चा की गई। मौके पर जितेंद्र मुर्मू ,कमलाकांत मुर्मू , स्टीफन मुर्मू, बबलू मरांडी, कंदना हेंब्रम, मरियम हेंब्रम, बिबयाना मुर्मू, सावित्री मुर्मू, सोनमती मुर्मू, माइनो हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे।