Move to Jagran APP

हड़ताल पर गई एएनएम-जीएनएम, टीकाकरण प्रभावित

झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी अनुबंध स्वास्थ्यकर्मी सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक प्रभाव देखने को मिला। कोविड 19 व नियमित टीकाकरण प्रभावित हो गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 06:18 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 06:24 PM (IST)
हड़ताल पर गई एएनएम-जीएनएम, टीकाकरण प्रभावित
हड़ताल पर गई एएनएम-जीएनएम, टीकाकरण प्रभावित

जागरण संवाददाता, पाकुड़ : झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी अनुबंध स्वास्थ्यकर्मी सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे स्वास्थ्य सेवा पर व्यापक प्रभाव देखने को मिला। कोविड 19 व नियमित टीकाकरण प्रभावित हो गया। ओपीडी सेवा भी बाधित हो गई। आंदोलन का नेतृत्व संघ के जिला उपाध्यक्ष रोशा एरिश तिग्गा ने किया। अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों ने आंदोलन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। संघ ने सिविल सर्जन को पूर्व में ही सूचित कर दिया था कि अगर सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो 20 सितंबर से आंदोलन करेंगे।

loksabha election banner

एएनएम, जीएनएम तथा अन्य अनुबंधकर्मी के हड़ताल पर चले जाने से जिलेभर में टीकाकरण कार्य पर असर पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित आइटीडीए टीकाकरण केंद्र में भी कार्य प्रभावित हुआ। टीका लेने के लिए लोग समय से आइटीडीए टीकाकरण केंद्र पहुंच गए थे। लोगों ने देखा कि गेट में ताला बंद है। कुछ देर बाद लोगों को पता चला कि अनुबंधकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण कार्य ठप है। स्थायी एएनएम के आने के बाद टीकाकरण करीब एक बजे से शुरू हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ सहित अन्य केंद्रों में ओपीडी सेवा भी काफी देर तक बाधित रहा। मरीज इलाके लिए इधर-उधर भटकते रहे। मरीजों के अलावा आमजनों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

संघ के जिला उपाध्यक्ष रोशा एरिस तिग्गा ने कहा कि अनुबंधकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में वर्षों से आंदोलन करते आ रहे हैं। आज तक मांगों पर विचार नहीं किया जा सका है। कोरोना काल में घर-द्वार, बच्चे को छोड़कर ईमानदारी पूर्वक काम किए। बावजूद सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। इस बार संघ आरपार की लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संघ के जिला उप सचिव नील सुमन कुजुर, कोषाध्यक्ष सुमन सिंह, नवीन कुमार, गोपाल कुमार, मीनाक्षी हांसदा सहित अन्य मौजूद थे।

महेशपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सभी अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी दो सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को सामूहिक हड़ताल पर रहे। इस मौके पर आनंद राज आर्या, राजेश रंजन, शौकत अली, गुलाम गौस, बबीता मुर्मू, स्नेह लता मुर्मू, राम दुलारी कुमारी, राहुल मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे। प्रमुख मांगे :

-अनुबंध पर कार्यरत एएनएम, जीएनएम तथा पारा चिकित्सा कर्मियों को अविलंब स्थायी किया जाए।

-स्थायी नियुक्ति होने तक समान काम का समान वेतन दिया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.