Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे अमित शाह

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा के तीनों विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 07:38 PM (IST)
कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे अमित शाह
कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे अमित शाह

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा के तीनों विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव समेत प्रदेश के कई नेता शामिल हुए। बैठक में 19 जनवरी को गोड्डा में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के नमन कार्यक्रम के सफलता की रणनीति बनाई गई।

loksabha election banner

संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि गोड्डा के नमन कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। उक्त कार्यक्रम में बूथ व पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं का समागम होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठनात्मक संरचनाओं को सु²ढ़ कर कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएंगे, जिससे कार्यकर्ता चुनाव में सशक्त होकर कार्य कर सकें। इस कार्यक्रम में बूथ एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बडाईक, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, ओबीसी मोर्चा के ओड़िसा राज्य प्रभारी बबलू भगत, प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन, जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, अनुग्रहित साह, बलराम दुबे, दुर्गा मरांडी, विवेकानंद तिवारी, नप अध्यक्ष संपा साहा, उपाध्यक्ष सुनील ¨सहा, शीला रानी हेम्ब्रम, शर्मिला रजक, असीम मंडल, हिसाबी राय, कुसमाकर तिवारी, साहेब हांसदा, तुहिन शुक्ला, शबरी पाल, शिखा देवी, साधना ओझा, पार्वती देवी, सुदीप त्रिवेदी, मोहन मंडल, हृदयानंद भगत के अलावा तीनों विधानसभा क्षेत्र के मंडलस्तरीय कार्यकर्ताओ के अलावा जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष व मंडल मोर्चा के महामंत्री उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.