महेशपुर में आलमीरा खोल जेवरात की चोरी
महेशपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के गड़बाड़ी गांव में शनिवार की रात चोरों ने पार्थ कुमार
महेशपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के गड़बाड़ी गांव में शनिवार की रात चोरों ने पार्थ कुमार झा के घर में हाथ साफ किया। चोरों ने आलमीरा में रखे 10 भरी सोना और 300 ग्राम चांदी सहित आवश्यक कागजात ले गए। पार्थ ने अज्ञात के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पुअनि देवानंद प्रसाद झा घटना स्थल पर पहुंच पार्थ झा से पूरी जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पार्थ ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात घर का सारा सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने तीन मंजिला में चढ़कर एक कमरा में रखे आलमीरा को खोल 10 भरी सोना, 300 ग्राम चांदी सहित आवश्यक कागजात लेकर फरार हो गए। पार्थ ने बताया कि रविवार की सुबह जब तीसरी मंजिल पर पहुंचा तो देखा कि आलमीरा खुला हुआ है। आलमीरा से 10 भरी सोना और 300 ग्राम चांदी गायब है। कई आवश्यक कागजात भी गायब मिले। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।