जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आठ को होगा रोड शो
पाकुड़: राजधानी रांची में 29 एवं 30 नवंबर को ग्लोबल एग्रीकल्चर फूड समिट- 2018 का आयोजन हो
पाकुड़: राजधानी रांची में 29 एवं 30 नवंबर को ग्लोबल एग्रीकल्चर फूड समिट- 2018 का आयोजन होगा। उपायुक्त डीके झा ने गुरुवार को समाहरणालय में कृषि व इससे संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि इस समिट के आयोजन के पूर्व राज्य के सभी जिलों के सभी प्रखंड मुख्यालयों में जैविक को बढ़ावा देने के लिए रोड शो का आयोजन किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी एडमंड ¨मज ने बताया कि इस रोड शो में कृषि विभाग से संबद्ध पशुपालन, गव्य विकास, मत्यस्य, आत्मा, भूमि संरक्षण, कृषि विज्ञान केंद्र के अलावा इन विभागों से जुड़े प्रगतिशील किसान, गोपालक, पानी पंचायत, मत्स्य पालक व अन्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को इसकी तैयारी जोरशोर से करने का निर्देश दिया। ताकि रोड शो में दो सौ से अधिक लोग भाग लें। इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ¨मज, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. तेज बैठा, आत्मा के उप निदेशक अर¨वद कुमार राय, मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार, गव्य विकास पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।