युवती से छेड़खानी का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार
- आरोपित को पकड़ किया पुलिस के हवाले संवाद सूत्र हिरणपुर(पाकुड़) थाना क्षेत्र अंतर्गत
- आरोपित को पकड़ किया पुलिस के हवाले
संवाद सूत्र, हिरणपुर(पाकुड़): थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथकाठी के एक टोला में शुक्रवार की शाम को एक आदिवासी युवती (20) से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हिरणपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के साहयोग से पुलिस ने शनिवार को आरोपित डहरु साहा को गिरफ्तार कर लिया है। थाना में दर्ज मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह शौच के लिए अपने घर के पीछे गई थी। वहीं घात लगाकर बैठे गांव के डहरू साहा ने पकड़कर छेड़खानी करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसने मुंह बन्द कर दिया। इसके बाद आरोपित भाग निकला। घटना की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस शुक्रवार रात को घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। सुबह ग्रामीणों ने आरोपित को गांव में ही घूमते देखा। तब पीड़िता के परिजनों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजमोहन राम ने बताया कि मामले को लेकर आवश्यक जांच की जा रही है।