अगलगी में हजारों की संपत्ति जली
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): करमाटार पंचायत क्षेत्र के पथरिया गांव में सनातन मरांडी के घर में बुध
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़): करमाटार पंचायत क्षेत्र के पथरिया गांव में सनातन मरांडी के घर में बुधवार की रात आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात सनातन मरांडी व उनका परिवार बांस व पुआल के छपर से बने घर में ही थे और भोजन कर रहे थे। इसी बीच अचानक घर में आग धधक उठी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर के अंदर रखा सारा सामान अनाज, कपड़ा, बर्तन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक सबकुछ खाक हो चुका था। मुखिया माड़ी पहाड़िन को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने बीडीओ सह सीओ सत्यवीर रजक को जानकारी दी। सीओ के निर्देश पर मुखिया प्रतिनिधि नोरेन नादो ने गुरुवार की सुबह पीड़ित परिवार को अनाज, कंबल, राशि व अन्य सामग्री देकर सहयोग किया।