शॉर्ट सर्किट से जली बाइक
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप जयनारायण भगत के लेद म
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 05:49 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 05:49 PM (IST)
पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप जयनारायण भगत के लेद में रविवार की रात शॉट सर्किट से बुलेट मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। गाड़ी मालिक सुमित कुमार भगत ने बताया कि रात में बाइक की बैट्री चार्ज में लगाकर लेद बंद कर घर आ गए। रात तकरीबन 11:30 बजे आसपास के लोगों ने फोन किया कि लेद में आग लग गई है। सूचना मिलते ही लेद पहुंचकर देखा तो बाइक जल रही थी। इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से आग बुझायी गई। इसकी सूचना नगर थाना को दी गई। नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। उक्त बाइक की कीमत तकरीबन साढ़े छह लाख रुपया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें