Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान में तीसरे स्थान पर रहा पाकुड़

सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने में पाकुड़ पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर रहा है। यह अभाविप के कर्मठ कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 05:12 AM (IST)
सदस्यता अभियान में तीसरे स्थान पर रहा पाकुड़
सदस्यता अभियान में तीसरे स्थान पर रहा पाकुड़

हिरणपुर : सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने में पाकुड़ पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर रहा है। यह अभाविप के कर्मठ कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है। यह बातें प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एसकेएमयू के विश्वविद्यालय संयोजक राहुल मिश्रा ने कही।

loksabha election banner

जिला स्तरीय बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इसमें सभी इकाइयों का पुनर्गठन सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा हुई। इसमें अमड़ापाड़ा, हिरणपुर, पाकुड़ व महेशपुर इकाई का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने नए छात्र-छात्रों को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए एसकेएमयू के विश्वविद्यालय संयोजक ने कहा कि हमें गर्व है कि हम सब विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के कार्यकर्ता हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिलन रुज, बिक्की राय, महेशपुर नगर मंत्री गौरव तिवारी, केकेएम कॉलेज अध्यक्ष बमभोला उपाध्याय, अंकित साहा, महानंद साहा, देव दास आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.