जिप अध्यक्ष के पास से 84 हजार बरामद
संवाद सूत्र लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर चेकनाका में बुधवार को वाहन जां
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:22 AM (IST)
संवाद सूत्र, लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर चेकनाका में बुधवार को वाहन जांच अभियान के दौरान पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू के पास से 84 हजार रुपये बरामद किया गया। दंडाधिकारी उपेंद्र यादव ने बताया कि जिला परिषद अध्यक्ष अपने निजी वाहन से बरहेट की ओर से आ रहे थे। वह पाकुड़ जाने वाले थे। धरमपुर चेकनाका के पास वाहन रोककर तलाशी ली गई। जिप अध्यक्ष बाबूधन के पॉकेट से 84 हजार रुपये बरामद किया गया। दंडाधिकारी ने बताया कि इसकी जानकारी अनुमंडलाधिकारी को दे दी गई है। जब्त की गई राशि लिट्टीपाड़ा थाना में रखा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें