अज्ञात फोन से 67 मिनट बाधित रही शहर की बिजली
पाकुड़ : शनिवार की शाम अज्ञात फोन के कारण शहर की बिजली करीब एक घंटे बाधित रही।
पाकुड़ : शनिवार की शाम अज्ञात फोन के कारण शहर की बिजली करीब एक घंटे बाधित रही। जिसके कारण बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने सहायक अभियंता महावेद मुर्मू को अपने मोबाइल नंबर 9771220233 से सूचना दी कि शहर के श्याम होटल के निकट बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया है। अभियंता मुर्मू ने तत्काल इसकी सूचना कनीय अभियंता डी महतो को दिया। महतो ने भी यह सूचना पावर सब स्टेशन के ऑपरेटर को देकर जल्द शहर की बिजली काट देने को कहा। इसके बाद 8.50 बजे शहर की बिजली काट दी। ऑपरेटर ने बताया कि शहर के 5 -6 बिजली मिस्त्री गिरे तार को खोजने में लगाये गए। परंतु कही भी तार टूटकर गिरा हुआ नहीं पाया गया। बाद में शहर की बिजली चालू कर दी जाएगी। कनीय अभियंता ने बताया कि झूठी सूचना की पुष्टि होने के एक घन्टा के बाद 9.57 बजे बिजली चालू की गई। उन्होंने इसकी सूचना कार्यपालक अभियंता समीर कुमार को रात में ही दिया था। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उन्होंने कनीय अभियंता को उक्त अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दायर करने को कहा है। उन्होंने बताया कि यह एफआइआर सोमवार को दर्ज कराया जायेगा।