जनसंवाद में पाकुड़ के 658 मामले लंबित
संवाद सहयोगी,पाकुड़: मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के राज्य नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार वर्णवा
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:52 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:52 PM (IST)
संवाद सहयोगी,पाकुड़: मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के राज्य नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार वर्णवाल ने बुधवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिये जनसंवाद में जिलों की जनता द्वारा की गई शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला नोडल पदाधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों को जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उसे त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस जनसंवाद में पाकुड़ जिला के 25 मामला रखा गया था, लेकिन इसमें से कोई मामला यहां नहीं आया। जबकि मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र, रांची में इस जिले का 658 मामले लंबित हैं। इस मौके पर समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में जिला नोडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र मांझी के अलावा अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें