सीतपहाड़ी में 500 गरीबों के बीच बंटा कंबल
संवाद सूत्र, हिरणपुर(पाकुड़): हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पत्थर
संवाद सूत्र, हिरणपुर(पाकुड़): हिरणपुर थाना क्षेत्र के सीतपहाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पत्थर व्यवसायी सह समाजसेवी लुत्फुल हक की ओर से शनिवार को करीब 500 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
लुत्फुल हक ने बताया कि उन्होंने गरीबों के बीच बांटने के लिए 500 कंबल स्वयंसेवी संस्था आदिवासी बहुद्देशीय उत्थान सहकारी समिति को दिया। समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर कंबल का वितरण किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा हरेक वर्ष जाड़े के मौसम में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। इसके अलावा उनके सौजन्य से जनता के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाई जाती है। जांच में गंभीर बीमारी से पीड़ित पाए गए कई मरीजों का इलाज कोलकाता व चेन्नई के अस्पतालों में कराया गया है। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अवधेश कुमार ¨सह ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण करने का काम सराहनीय है। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रोबिन टुडू, उपमुखिया प्रदीप साह, स्वयंसेवी संस्था आदिवासी बहुद्देशीय उत्थान सहकारी समिति के फेगुड़ा हांसदा, पलटन मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीणमौजूद थे।