पाकुड़ में 5 घंटे बिजली गुल, हाहाकार
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : रविवार को 11 बजे से शाम चार बजे तक पाकुड़ सब ग्रिड में विद्युत की आपूर्ति बंद रही।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : रविवार को 11 बजे से शाम चार बजे तक पाकुड़ सब ग्रिड में विद्युत की आपूर्ति बंद रही। इसके चलते जिले के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं के यहां अंधेरा छाया रहा। उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पाकुड़ सब ग्रिड में दुमका स्थित मदनपुर ग्रिड से विद्युत की आपूर्ति बाधित हो गई थी। दुमका ग्रिड के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि मदनपुर ग्रिड में रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया गया। यहां से पाकुड़ सब ग्रिड से जुड़ने वाली 132 केवी विद्युत लाइन की खामियों को भी दूर किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें