Move to Jagran APP

अबतक 42 हजार किसानों का फसल बीमा

पाकुड़ जिले में अबतक 42 हजार 218 किसानों को फसल बीमा से जोड़ा गया है। किसान अभी भी प्रख

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 09:18 AM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 06:32 AM (IST)
अबतक 42 हजार किसानों का फसल बीमा
अबतक 42 हजार किसानों का फसल बीमा

पाकुड़ : जिले में अबतक 42 हजार 218 किसानों को फसल बीमा से जोड़ा गया है। किसान अभी भी प्रखंड मुख्यालय में फसल बीमा के लिए फार्म जमा कर रहे हैं। फसल बीमा का लाभ देने के लिए 31 जुलाई तक सभी प्रखंडों में शिविर लगाया गया था।

loksabha election banner

बता दें कि जिले में वर्षापात की स्थिति ठीक नही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अभी तक आधे से भी कम बारिश हुई है। पिछले वर्ष धान का उत्पादन नहीं के बराबर हुआ था। अधिकतर खेत परती रह गई थी। इस वर्ष भी समय पर धनरोपनी पूरी नहीं हुई है। इससे धान का फसल प्रभावित हो रहा है। रोपे गए धान की फसल सूख रही है। सरकार फसल की क्षतिपूर्ति के लिए किसानों को प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना से जोड़ रही है। कार्यशाला के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई थी। सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 1.10 लाख किसानों को फसल बीमा से जोड़ने का लक्ष्य है। अबतक 42 हजार 218 किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ा जा चुका है। जिला कृषि पदाधिकारी एडमंड मिज और जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमार गौतम की देखरेख में किसानों का फसल बीमा कराया जा रहा है।

प्रखंडों में हुए बीमा का विवरण

प्रखंड संख्या

पाकुड़ 7031

हिरणपुर 7115

लिट्टीपाड़ा 7807

महेशपुर 6968

पाकुड़िया 7722

अमड़ापाड़ा 5575

--------

वर्जन..

अब तक 42 हजार किसानों को फसल बीमा से जोड़ा जा चुका है। किसानों द्वारा फार्म जमा कराया जा रहा है। किसानों को क्षतिपूर्ति का लाभ मिलेगा।

एडमंड मिज, जिला कृषि पदाधिकारी

पाकुड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.