ट्रांसफॉर्मर से 40 लीटर तेल निकाल भागे चोर
महेशपुर (पाकुड़) थाना क्षेत्र के बड़कयारी मदरसा टोला में गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात च
महेशपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के बड़कयारी मदरसा टोला में गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात चोरों ने ट्रांसफॉर्मर का नट खोलकर 40 लीटर तेल निकाल लिया। बड़कयारी निवासी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विजय भंडारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन की है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
विजय भंडारी ने बताया कि वह गुरुवार की अहले सुबह टहलने के लिए निकला था। इसी बीच ट्रांसफॉर्मर पर नजर पड़ी। देखा कि कुछ अज्ञात लोग ट्रांसफॉर्मर का नट खोलकर तेल निकाल रहा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के पूर्व चोर तेल लेकर फरार हो गए। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रांसफॉर्मर से तेल निकाले जाने के कारण गांव की बिजली गुल हो गई है। थाना प्रभारी रत्नेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षु पुअनि देवानंद प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप