पाकुड़ के जनसंवाद में 337 मामले लंबित
पाकुड़ : मुख्यमंत्री जनसंवाद के राज्य नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार वर्णवाल ने मंगलवार को वीडि
पाकुड़ : मुख्यमंत्री जनसंवाद के राज्य नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार वर्णवाल ने मंगलवार को वीडियो वार्ता के जरिए आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जनता द्वारा की गई शिकायतों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलों के नोडल पदाधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों को जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और उसे जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।
जिला नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने बताया कि इस जनसंवाद में पाकुड़ जिला के रखे गए 25 में से कोई मामला यहां नहीं आया। उन्होंने बताया कि जनसंवाद में अबतक जिले की जनता द्वारा कुल 3175 शिकायतें की गई हैं। इसमें से 2838 यानी 89.39 प्रतिशत शिकायतों का निष्पादन हो चुका है। 337 मामले लंबित हैं। इस मौके पर राज्य नोडल पदाधिकारी के साथ जनसंवाद के अपर सचिव अशोक खेतान, वरीय अधिकारी रामलखन प्रसाद गुप्ता व अन्य उपस्थित थे। वहीं यहां समाहरणालय स्थित सभागार के झारनेट में जिला नोडल पदाधिकारी, डीएसपी नवनीत हेम्ब्रम, डीटीओ राम कुमार मंडल समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।