कलश शोभायात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
पाकुड़ : शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शहर के बैंक कालोनी के समीप आयोजित चार दि
पाकुड़ : शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शहर के बैंक कालोनी के समीप आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ शुक्रवार को कलश व शोभायात्रा के साथ शुरु हो गया। कलश यात्रा झांकी के साथ निकाली गई। इसके पूर्व यज्ञ में हरिद्वार से आए पुरोहितों की टोली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से कलश की पूजा-अर्चना की गई। महायज्ञ स्थल से निकलकर स्थानीय काली भसान तालाब से कलश में जल भरकर शहर के विभिन्न इलाके हाटपाडा़, राजापाडा़, तांतीपाडा़, गांधी चौक, हरिणडांगा बाजार आदि होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा। जहां वैदिक परंपरा से कलश की पूजा-अर्चना व महाआरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
गायत्री महायज्ञ के कलश यात्रा से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों तरफ गायत्री महामंत्र गूंज रहे हैं। कलश यात्रा में 251 कन्याओं ने भाग लिया। इसके उपरांत संध्या में भजन-कीर्तन व प्रवचन का आयोजन किया गया। प्रवचन के दौरान हरिद्वार से आए कथा वाचक सुरेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पुन: देवत्व को धरती पे लाने के लिए देवी शक्तियां निकली है। नारी शक्ति देश के ¨हदू समाज में घर-घर जाकर धर्म के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है। इस मौके पर हरिद्वार से आए सुरेंद्र नाथ वर्मा, उमाकांत वर्मा, गोरख प्रसाद साहु, चंद्रभान मौर्य, महेश तिवारी के अलावा समिति के मनोज गुप्ता, जनार्दन प्रसाद ठाकुर, सत्यनारायण ¨सह, कृष्ण कुमार वर्मन, सुधीर शरण, सुरेंद्र साहा, लखीराम साहा, ममता देवी, मनोरमा देवी, शैल देवी, संपा साहा, शबरी पाल सुनील सिन्हा, अनुग्राहित प्रसाद साहा, हिसाबी राय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।