जांच अभियान में 10 बाइक जब्त
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : एसपी सुनील भास्कर के निर्देश पर यातायात प्रभारी मनोकामना प्रसाद ने शुक
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 06:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : एसपी सुनील भास्कर के निर्देश पर यातायात प्रभारी मनोकामना प्रसाद ने शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में वाहन जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 10 बाइक को जब्त कर नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। यातायात प्रभारी ने बताया कि नगर थाना के समीप, शहीद भगत ¨सह चौक, अंबेडकर चौक, पुराना डीसी मोड़ के समीप जांच अभियान चलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें