कीटनाशक के सेवन से युवती गंभीर
जिले के किस्को थाना अंतर्गत बोंगा गांव निवासी महाराज उरांव की पुत्री वंशिका लकड़ा (19 वर्ष) कीटनाशक के सेवन से गंभीर हो गई। परिजनों को जानकारी होने के बाद इलाज के
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:36 AM (IST)
लोहरदगा : जिले के किस्को थाना अंतर्गत बोंगा गांव निवासी महाराज उरांव की पुत्री वंशिका लकड़ा (19 वर्ष) कीटनाशक के सेवन से गंभीर हो गई। परिजनों को जानकारी होने के बाद इलाज के लिए तत्काल वंशिका को लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉ. एसपी शर्मा ने वंशिका का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद वंशिका को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि वंशिका ने धोखे में दवा के स्थान पर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिससे वंशिका की स्थिति गंभीर हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें