कीटनाशक के सेवन से युवक गंभीर
लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत ¨नगनी गांव निवासी सुखदेव उरांव के पुत्र राजेश उरांव (31 वर्ष) को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि राजेश ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर लिया था। जिसके बाद उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत ¨नगनी गांव निवासी सुखदेव उरांव के पुत्र राजेश उरांव (31 वर्ष) को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि राजेश ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर लिया था। जिसके बाद उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों को जब इस बारे में जानकारी हुई तो राजेश को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर राजेश का डॉक्टर संजय प्रसाद ने प्राथमिक उपचार किया है। फिलहाल राजेश की स्थिति स्थिर बनी हुई है।