Move to Jagran APP

लोहरदगा में दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डालने का आरोप

लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत अरकोशा गम्हार टोली गांव में दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच और आगे की कार्यवाही में भी जुट गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:06 PM (IST)
लोहरदगा में दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डालने का आरोप
लोहरदगा में दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डालने का आरोप

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत अरकोशा गम्हार टोली गांव में दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस दुर्घटना की बात कह रही है। घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच और आगे की कार्यवाही में भी जुट गई है। मामले में महिला का बयान लेने वाले सअनि शारदा राम का कहना है कि महिला का बयान लिया गया था। उसने दुर्घटनावश जलने की बात कही है। सलीमा के चाचा सफाज अंसारी व महिला के रिश्तेदार आलमीन अंसारी का कहना है कि मोसफीक अक्सर सलीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था। इसी वजह से उसने केरोसिन छिड़ककर सलीमा को जलाकर मार डाला है। इधर इस मामले में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक शैलेश प्रसाद का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। सदर थाना क्षेत्र के हिरही बड़का टोली गांव निवासी स्वर्गीय जफीर अंसारी की पुत्री सलीमा खातुन का 4 साल पहले सदर थाना क्षेत्र के अरकोशा गम्हार टोली निवासी जलील अंसारी के पुत्र मोसफीक अंसारी के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही मोसफीक अक्सर शराब के नशे में घर आकर सलीमा के साथ मारपीट किया करता था। दोनों का एक पुत्र और पुत्री भी है। मोसफीक पेशे से टेंपो चालक है। मोसफीक अक्सर सलीमा से दहेज की मांग किया करता था। सलीमा के पिता की मौत हो चुकी है। जिसकी वजह से सलीमा अपने घर वालों से पैसे की मांग भी नहीं कर पा रही थी। वह अक्सर रो कर अपनी मां को सारी पीड़ा बताती थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम मोसफीक शराब के नशे में घर आया। उसने सलीमा के साथ दहेज की मांग करते हुए मारपीट की। बात इतनी बढ़ गई कि उसने घर में रखे केरोसिन को सलीमा पर छिड़ककर आग लगा दी। जिससे सलीमा गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद सलीमा को मोसफीक ही इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आया। जहां सलीमा का प्राथमिक उपचार किया गया। सलीमा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सोमवार की सुबह रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स पहुंचने से पहले ही सलीमा की मौत हो गई। अब परिजन मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.