खिलाड़ियों के लोहरदगा पहुंचने पर हुआ स्वागत
लोहरदगा फुटबॉल संघ के दोनों होनहार खिलाड़ियों का लोहरदगा के लोहरदगा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया है। लोहरदगा रेलवे स्टेशन में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।
लोहरदगा : लोहरदगा फुटबॉल संघ के दोनों होनहार खिलाड़ियों का लोहरदगा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। लोहरदगा फुटबॉल संघ के दो सब जूनियर फुटबॉल खिलाड़ियों क्रमश: प्रेमचंद उरांव और सुबोध लकड़ा का चयन सब जूनियर झारखंड टीम में हुआ था। सब जूनियर फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ था। फाइनल मुकाबला अरुणाचल प्रदेश के राजीव गांधी स्टेडियम में 2-15 दिसंबर तक आयोजित हुआ। इसमें झारखंड की टीम का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा। झारखंड टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। झारखंड की टीम ने अपने ग्रुप मैच में तेलंगाना को 2-1 से, गोआ को 5-1 से, हरियाणा को 5-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में झारखंड का मुकाबला ओड़िसा से हुआ था। जिसमें झारखंड टीम 6-2 से पराजित हुई थी। इस तरह से झारखंड की टीम का सफर शानदार रहा। दोनों ही खिलाड़ियों के लोहरदगा आगमन पर लोहरदगा फुटबॉल संघ के जिला लीग संयोजक धर्मेंद्र भगत, अंतराष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी सोमा उरांव, पूर्व खिलाड़ी संजय भगत, अशोक ¨सह, फ्रेडी कुजूर, सरोज उरांव, मनोज भगत, संदीप भगत ने लोहरदगा स्टेशन में दोनों ही खिलाड़ियों का स्वागत माला पहनाकर किया।