Move to Jagran APP

लोहरदगा में मौसम बदला, बारिश के साथ पड़े ओले

लोहरदगा में गुरूवार को मौसम एक बार फिर से बदल गया। गुरूवार की अहले सुबह हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था। इसके बाद अपराह्न अचानक से मौसम बदल गया। लोहरदगा के विभिन्न क्षेत्रों में जम कर बारिश हुई। बारिश तेज हवा के साथ ओले भी पड़े। ठीक इसी समय पेशरार में मुख्यमंत्री का

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 12:37 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:02 AM (IST)
लोहरदगा में मौसम बदला, बारिश के साथ पड़े ओले
लोहरदगा में मौसम बदला, बारिश के साथ पड़े ओले

लोहरदगा : लोहरदगा में गुरुवार को मौसम एक बार फिर से बदल गया। गुरूवार की अहले सुबह हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था। इसके बाद अपराह्न अचानक से मौसम बदल गया। लोहरदगा के विभिन्न क्षेत्रों में जम कर बारिश हुई। बारिश, तेज हवा के साथ ओले भी पड़े। ठीक इसी समय पेशरार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय था। मौसम का मिजाज देख कर भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ-पैर फूल रहे थे। लोहरदगा के बगडू आदि क्षेत्र में जमकर बारिश होने के साथ-साथ ओले भी पड़ रहे थे। हालांकि सीएम के पेशरार पहुंचने से पहले मौसम साफ हो गया। सीएम के कार्यक्रम के अंतिम समय में मौसम एक बाद फिर से बदल गया। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि फसलों को इससे नुकसान हुआ है। आम, लीची, गेहूं आदि की फसल को नुकसान पहुंचा है। ओला पड़ने से फसलों को नुकसान हुआ है। विगत पखवाड़े में भी मौसम खराब होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। मौसम बदलने से सब्जी की खेती को फायदा हुआ है। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, पर लोगों को बेमौसम बारिश के कारण बीमार पड़ने का खतरा भी सता रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.