Move to Jagran APP

हमें प्रभु का प्रिय बनना है तो दूसरों से करें प्रेम : फादर प्रफुल्ल टोप्पो

उपनगरिय क्षेत्र स्थित आरसी कब्रिस्तान में शुक्रवार को कब्र पर्व का आयोजन किया गया। मौके पर विश्वासियों ने अपने पूर्वजों के कब्रों को आकर्षक ढंग से सजाते हुए उनके सम्मान में उनके कब्रों पर कैंड जलाया और दिवंगतों के लिए प्रार्थना की। मौके पर पल्ली पुरोहत फादर प्रफ्ल्ल टोप्पो व फादर लुकस रूंडा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। मौके पर विश्वासियों को संबोधित करते हुए पल्ली पुरोहित ने कहा कि मृ

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 08:57 PM (IST)
हमें प्रभु का प्रिय बनना है तो दूसरों से करें प्रेम : फादर प्रफुल्ल टोप्पो
हमें प्रभु का प्रिय बनना है तो दूसरों से करें प्रेम : फादर प्रफुल्ल टोप्पो

लोहरदगा : उपनगरीय क्षेत्र स्थित आरसी कब्रिस्तान में शुक्रवार को कब्र पर्व का आयोजन किया गया। मौके पर विश्वासियों ने अपने पूर्वजों के कब्रों को आकर्षक ढंग से सजाते हुए उनके सम्मान में उनके कब्रों पर कैंडल जलाया और पूर्वजों के लिए प्रार्थना की। मौके पर पल्ली पुरोहत फादर प्रफुल्ल टोप्पो व फादर लुकस रूंडा ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। मौके पर विश्वासियों को प्रभु का संदेश देते हुए पल्ली पुरोहित फादर प्रफुल्ल टोप्पो ने कहा कि मृत्यु के पश्चात ही परम पिता के राज्य में विश्वासियों को प्रवेश प्राप्त होता है। आज के दिन विश्वासी अपने पूर्वजों को याद करते हुए उन्हें सम्मान देते हैं। यह पर्व आत्मा के पुनर्उत्थान का पर्व है। हमें ईश्वर के राज्य में प्रवेश पाने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए दूसरों के लिए प्रेम व क्षमा की भावना रखने की जरूरत है। प्रभु का प्रिय बनना है तो दूसरों से प्रेम करें। उन्होंने कहा कि हमें जीवित लोगों के साथ-साथ दिवंगतों के लिए भी समान भावना से प्रेम प्रदर्शित करने की जरूरत है। प्रभु ने हमेशा दुखी और असहाय लोगों के प्रति सहानुभूति रखने और उनकी सहायता करने का संदेश दिया है। मौके पर संजय टोप्पो, राजू बर्नाड कुजूर, संगीता, बेला, नीलम, रश्मि, शांति पीटर कुजूर, अस्तिता, सिस्टर पोलिना, सिस्टर उषा, सिस्टर मंजूषा के अलावा बड़ी संख्या में विश्वासी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.