Move to Jagran APP

स्वतंत्रता सेनानी के बताए मार्ग पर चलें : हसन अंसारी

कुडू प्रखंड के बंदुवा गांव के स्वतंत्रता सेनानी आशीर्वाद टाना भगत की जयंती पर रविवार को आजसू पार्टी के तत्वावधान में बंदुआ गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:19 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी के बताए मार्ग पर चलें : हसन अंसारी
स्वतंत्रता सेनानी के बताए मार्ग पर चलें : हसन अंसारी

कुडू (लोहरदगा) : कुडू प्रखंड के बंदुवा गांव के स्वतंत्रता सेनानी आशीर्वाद टाना भगत की जयंती पर रविवार को आजसू पार्टी के तत्वावधान में बंदुआ गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर हसन अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज को विकास की ओर अग्रसर करना है। आशीर्वाद टाना भगत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उतर कर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अंग्रेजों से लोहा लेने वाले एवं इस देश को स्वतंत्र करने में सहयोग करने वाले आशीर्वाद टाना भगत की जयंती पर मुझे आने का मौका मिला इससे मैं खुद को कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। देश को आजाद कराने वाले आशीर्वाद टाना भगत को मैं शत-शत नमन करता हूं। नीरू शांति भगत ने कहा कि यह पुण्य भूमि है, स्वतंत्रता सेनानी की भूमि है। स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयास से ही देश आजाद हुआ है। इन्हीं की मेहनत का परिणाम है कि हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। आशीर्वाद टाना भगत के कार्यों को आत्मसात करने की जरूरत है। स्वत्रंता सेनानी एवं इस राज्य के वीर सपूतों को आजसू पार्टी सम्मान देने की काम करती आ रही है। स्थानीय लोगों का समूचित विकास के प्रति आजसू पार्टी संकल्पित है। हम सभी को इसके लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत है। अंजू देवी ने कहा कि मुझे गर्व है कि इस धरती पर देश को आजाद करने वाले सपूत का जन्म हुआ था। हमलोग आज उन्हीं के कार्यो से आजाद हुए हैं। हमें एकजुट होकर रहना है। ओमप्रकाश भारती ने कहा कि देश आजाद करने वाले सपूत स्वतंत्रता सेनानी आशीर्वाद टाना भगत आज के दिन हमलोगों के बीच नहीं हैं, उनके बताए मार्ग पर चलकर आदर्शो का अनुपालन करना है। राजेन्द्र मेहता ने कहा कि इस स्वतंत्रता सेनानी के बताए मार्गो पर चलने से हमलोगों को कभी कांटा नही गड़ेगा।हम सभी को मिलजुल कर अपने राज्य एवं देश के विकास के प्रति सजग रहना चाहिए। मुन्ना अग्रवाल ने कहा कि यह धरती वीर सपूतों की धरती है, देश के आजादी में बलिदान देने वाले सपूतों की धरती है। हमलोगों को सबका विकास करने के लिए एकजुटता के साथ कार्य करने की जरूरत है। इसके पूर्व स्वतंत्रता सेनानी आशीर्वाद टाना भगत के पुत्र अम्बिका भगत, पुत्रबधू हीरामणि देवी के साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, राजेन्द्र मेहता, पूर्व विधायक केके भगत की पत्नी सह आजसू नेत्री नीरू शांति भगत, ओमप्रकाश भारती, मुन्ना अग्रवाल, कलीम खान, अनिता देवी, अंजू देवी, दिलीप साहू, सुरेश महतो, परमेश्वर महतो, रमेश बैठा, कबीर अंसारी, सलीम पाडू मोहम्मद साजिद, विजय उरांव, रमेश बैठा, लाल पंचम, राजेन्द्र लोहरा, अवधेश पाठक, मिथलेश ¨सह, नवेज खान, लाल अभिषेक आदि नेताओं, कार्यकर्ताओं, गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी आशीर्वाद टाना भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिसके बाद जयंती समारोह के साथ आयोजित जतरा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, राजेन्द्र मेहता, पूर्व विधायक केके भगत की पत्नी सह आजसू नेत्री नीरू शांति भगत, ओमप्रकाश भारती, मुन्ना अग्रवाल, कलीम खान, अनिता देवी, अंजू देवी, दिलीप साहू, सुरेश महतो, परमेश्वर महतो, रमेश बैठा, कबीर अंसारी, सलीम पाडु, मोहम्द साजिद, विजय उरांव, रमेश बैठा, लाल पंचम, राजेन्द्र लोहरा, अवधेश पाठक, मिथलेश ¨सह, नवेज खान, लाल अभिषेक आदि मौजूद थे। ----संकल्प के साथ जीवन में बढ़े आगे : अंजू देवी

loksabha election banner

स्वतंत्रता सेनानी आशीर्वाद टाना भगत के जयंती समारोह के मौके पर कुडू प्रखंड भाजपा के महामंत्री दुबराज वर्मा की पत्नी अंजू देवी ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर अंजू देवी ने कहा कि हमें संकल्प के साथ जीवन मे आगे बढ़ने की जरूर है। स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को पूरा करके ही हम देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं के बदौलत देश को आजादी मिली है। इनके योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.