भंडरा में 25 बच्चों का हुआ टीकाकरण
लोहरदगा में टीकाकरण क आयोजन
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड के भंडरा, बिटपी, जमगांई, भौंरो, उदरंगी सहित विभिन्न गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड बस्ती के बाजार टांड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एएनएम रेणु कुमारी व सेविका सुमित्रा उरांव द्वारा 25 बच्चों व गर्भवती महिलाओं को खसरा, पेंटा, टीटी का टीका लगाया गया। इधर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर निरुपमा टोपनो ने भी प्रखंड के भंडरा, भैसमुंदो, मसमानो आंगनबाड़ी केंद्र में मिशन इंद्रधनुष के तहत चलाएं जा रहे अभियान को लेकर निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड चिकित्सा प्रसार पदाधिकारी डॉक्टर निरुपमा कुमारी ने कहा कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण से बच्चों को कई तरह के संक्रमित बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान के तहत छूटे हुए बच्चों को भी टीकाकरण कराना है।