सांप काटने से दो की हालत बिगड़ी
लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में सांप काटने से 2 लोगों की हालत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 07:00 AM (IST)
संसू, लोहरदगा : लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में सांप काटने से 2 लोगों की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के सिगपुर गांव निवासी अमर लकड़ा की पुत्री संगीता लकड़ा को सांप ने काट लिया था। संगीता ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद संगीता को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉ. अरविद कुमार आर्या ने संगीता का प्राथमिक उपचार किया है। दूसरी घटना में कोयला टोली निवासी तिवासी उरांव को सांप ने काट लिया था। तिवासी को भी तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर सुदामा ने तिवासी का प्राथमिक उपचार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें