सड़क दुर्घटना में दो घायल
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ भंडरा थाना क्षेत्र के पझरी गांव के समीप शनिवार क
भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ भंडरा थाना क्षेत्र के पझरी गांव के समीप शनिवार को अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने दो युवक घायल हो गए। जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के बोंडो गांव निवासी बुधवा उरांव का पुत्र सुरेश उरांव (25 वर्ष) एवं सानिया उरांव का पुत्र बंदे उरांव (27 वर्ष) हीरो मोटरसाइकिल से कुंदों मैदान से फुटबॉल खेलकर वापस घर बोंडो जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे सानिया व बंदे उरांव का मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दोनों दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल बंदे उरांव को गंभीर चोट आई है, बंदे का दाहिना पैर टूट गया है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर भंडरा पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।