पौधारोपण से बनाएं पर्यावरण को सुरक्षित : बीडीओ
लोहरदगा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत भड़गांव में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत मनरेगा योजना से शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने फलदार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रखंड में पौधारोपण का कार्य मनरेगा से हो रहा है। उसको समय से लगाएं। प्रखंड में पौधा उपलब्ध है। पौधों की कमी होने नहीं होने दिया जाएगा। सभी पौधा लगाने वाले स्थान पर सिचाई की सुविधा है। बागवानी मित्र पौधों की देखभाल करेंगे और बरसात के बाद पौधों में सिंचाई करें। पौधों के स्थान पर खर-पतवार को हटा कर रखना है। घांस को बढ़ने नहीं देना है। सेन्हा के भड़गांव में तीन एकड़ भूमि में 360 पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की देखभाल को लेकर भी गंभीरता दिखाएं। इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। पौधों की सुरक्षा करने से ही कामगारों और ग्रामीणों की आमदनी बढ़ती है।