Move to Jagran APP

सेन्हा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

लोहरदगा के सेन्हा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 09:14 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:34 AM (IST)
सेन्हा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
सेन्हा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित रानी सती दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में नवरात्र शुरू होते ही पौधा लगाकर दुर्गापूजा समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सदस्यों द्वारा उत्कर्ष महतो के घर के समीप पौधारोपण किया। मौके पर रानी सती दुर्गा पूजा से समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता में पेड़-पौधों का काफी महत्व है। प्रारंभ से ही परंपरा रही है कि पौधों को हर उत्सव में पूर्वज लगाते थे। इस परंपरा को सभी को अपनाने की जरूरत है। पौधा लगाएं और आने वाली पीढ़ी को  इसके महत्व से रूबरू कराएं। पेड़-पौधे हमें फल-फूल एवं शुद्ध हवा देते हैं। गर्मी के दिनों में छाया प्रदान करते हैं। जिस क्षेत्र में पेड़-पौधे अधिक होते हैं, उस क्षेत्र में वर्षा अधिक होती है। पेड़-पौधों के कई फायदें हैं। प्रत्येक व्यक्ति को हर उत्सव के मौके पर पौधा लगा कर उसका संरक्षण करना जरूरी है। हर नागरिक का दायित्व है कि वह पेड़ न काटे। हम सभी समिति के सदस्यों का दायित्व है कि पेड़-पौधे लगाने को लेकर जागरूकता लाएं। मौके पर अध्यक्ष पंकज कुमार, नीलेश कुमार, उत्कर्ष महतो, नित्यानन्द महतो, अजय कुमार, रूपेश कुमार महतो, राकेश कुमार महतो, सचिन कुमार, आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.