Move to Jagran APP

पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : तसौवर

सेन्हा में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 09:18 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 09:18 PM (IST)
पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : तसौवर
पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : तसौवर

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित अमन चौक में सफर कार्यालय मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संस्था के निदेशक तसौवर हक के नेतृत्व में 25 पौधे लगाए गए। मौके पर तसौवर हक ने कहा कि पौधा लगाएं और पौधों का संरक्षण करें। पौधारोपण करना सभी लोगों का दायित्व है। संस्था के सभी सदस्य अपनी-अपनी भूमि में 5 पौधे लगा कर खुद से देखभाल करें। उसके बाद दूसरों को जागरूक करें। लोगों को बताएं कि जल संरक्षण के लिए पौधे लगाना आवश्यक है। पेड़-पौधों को नहीं काटें। पेड़-पौधों से पर्यावरण संतुलित रहता है। पेड़-पौधे शुद्ध हवा के साथ फल भी देते हैं। बागवानी से आय भी बढ़ाया जा सकता है। पेड़-पौधों में औषधीय गुण होते हैं और इससे दवा भी प्राप्त होती है। जिस क्षेत्र में पेड़-पौधे अधिक होते हैं, उस क्षेत्र की जमीन उपजाउ होती है। वर्षा भी अधिक होती है। मौके पर एनामुल अंसारी, रुस्तम अंसारी, याकूब अंसारी, मकबूल अंसारी, राजा अंसारी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.