Move to Jagran APP

शान तिरंगा है, हमारी जान तिरंगा है : सरोज

लोहरदगा : भारत जोड़ों अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहरी क्षेत्र म

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 08:41 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 08:41 PM (IST)
शान तिरंगा है, हमारी जान तिरंगा है : सरोज
शान तिरंगा है, हमारी जान तिरंगा है : सरोज

लोहरदगा : भारत जोड़ों अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहरी क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिल उरांव ने की। तिरंगा यात्रा अजय उद्यान में शहीद अजय ¨सह की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ शुरू होकर बरवा टोली चौक, महावीर चौक, थाना टोली, अमला टोली, पावरगंज होते हुए वापस अजय उद्यान पहुंचकर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा में सेवानिवृत जवान, युवा मोर्चा कार्यकर्ता, महिला कॉलेज, बीएस कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे। भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय नेता सह जिला प्रभारी सरोज उरांव ने कहा कि हमारी शान तिरंगा है, हमारी जान तिरंगा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज से 75 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो, गंदगी भारत छोड़ों, आतंकवाद भारत छोड़ो का नारा दिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि आइये हम सब भारतीय मिलकर 2017-22 तक देश से आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गंदगी, को दूर कर स्वच्छ समाज के निर्माण को संकल्प लें और गांधी जी, भगत ¨सह, चंद्रशेखर आजाद के सपनों को साकार करें। मौके पर ओम प्रकाश ¨सह, जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, प्रकाश ¨सह, ¨बदेश्वर उरांव, प्रहलाद केशरी, मनीष शिखर, नितिश¨सह, मिथुन तमेड़ा, चंदन कांस्यकार, सत्यजीत ¨सह, विश्वजीत शाहदेव, शंत कुमार, लाल अविनाश शाहदेव, सौरभ शिखर, राजीव रंजन, कलावती देवी, मीना बाखला, सामेला भगत, राजेश महतो, चंदन गोयल, सरोज प्रजापति, रजनी कांत तिवारी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.