वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी की मौत
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में शुक्रवार की शाम
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 09:12 PM (IST)
संवाद सूत्र, भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में शुक्रवार की शाम बारिश के दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आने से मसमानो गांव निवासी किसान कृष्णा भगत के मवेशी की मौत हो गई। इससे किसान को 35 हजार रूपए की आर्थिक क्षति हुई है। किसान कृष्णा भगत ने कहा कि शुक्रवार को अपने घर के समीप मवेशी को बंधा हुआ था। इसी दौरान बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में मवेशी आ गया। इससे घटनास्थल में ही मवेशी की मौत हो गई है। पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग को लेकर सीओ महेंद्र कुमार को आवेदन सौंपा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें