शिक्षित व संगठित समाज का ही होता है संपूर्ण विकास : सुदर्शन भगत
कुडू प्रखंड अंतर्गत सलगी गांव में रविवार को कुम्हार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत शामिल हुए।
लोहरदगा : कुडू प्रखंड अंतर्गत सलगी गांव में रविवार को कुम्हार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत शामिल हुए जबकि अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, चंद्रशेखर अग्रवाल शामिल हुए। कुम्हार समाज के लोगों ने मोटरसाइकिल जुलूस के साथ सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले गए। जहां पर सभी को पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यअतिथि सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत के साथ आगत अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। मौके पर सुदर्शन भगत ने कहा कि कोई भी समाज जब शिक्षित के साथ संगठित होगा तब हीं उस समाज का विकास होगा। ऐसे में कुम्हार समाज को शिक्षित व संगठित होने की जरूरत है, ताकि समाज विकसित हो सके और समाज से कुरीतियों का नाश किया जा सके। कुम्हार प्रजापति समाज के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार ने कई कार्य किए हैं। इस समाज के लोगों के साथ-साथ समाज के सभी लोगों का विकास भाजपा सरकार कर रही है। कुम्हार समाज के विकास के लिए झारखंड सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन कर समाज को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार विकसित करने का कार्य कर रही है। मिट्टी के बर्तनों के उपयोग से अनेकों लाभ हैं, पोष्टिकता बरकरार रहती है। मिट्टी से कई तरह के श्रृंगार के समान भी बनाए जा रहे हैं। कुम्हारों के आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए मिट्टी के बर्तनों के उपयोग एवं कौशल विकास के जरिए समाज को प्रोत्साहित करने का काम भी सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। देश एवं राज्य का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। गांव के सभी जरूरतमंद लोगों को 2022 तक प्रधानमंत्री आवास देने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना सहित कई विकास योजनाएं चला रखी है। झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने समाज के विकास हेतु जो कार्य कर रहे हैं यह बहुत ही सराहनीय पहल है। मौके पर झारखंड माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि समाज के विकास के लिए सरकार ने कई योजनाएं चला रखा है, जिसे जागरूकता के साथ फज्ञयदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में कुडू प्रखंड के सलगी में माटी कला बोर्ड का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरुआत होगा। प्रजापति कुम्हार समाज के विकास के लिए माटी कला बोर्ड के स्तर से कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश ¨सह ने कहा कि प्रजापति समाज का सनातन समाज मे बहुत ऊंचा स्थान है, समाज के विकास में कुम्हार, प्रजापति समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। भाजपा कुम्हार समाज के विकास के लिए काफी कार्य कर रही है। हमारा मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास। भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि समाज के लोगों का दुख दर्द को देश एवं राज्य की भाजपा सरकार ने दूर करने की दिशा में कई कार्य किए हैं और आगे भी करने की योजना है। कुम्हार समाज को सही दिशा देने के लिए भाजपा सरकार कृत संकल्पित है। मौके पर सम्मेलन का संचालन कृष्णा प्रजापति ने किया। समाज के शम्भू प्रजापति एवं सामू प्रजापति ने कुम्हार समाज के विकास के लिए मंत्री के समक्ष कई मांगों को रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओम गुप्ता, निधिकान्त प्रसाद, नारायण प्रजापति, बजरंग राम प्रजापति, जगतु महतो, जय राम प्रजापति, श्याम प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, राजू महतो, जयजीत प्रजापति, यदुनाथ प्रजापति, आनंद प्रजापति, अशोक प्रजापति, मुखिया बृजमोहन उरांव, वार्ड सदस्य मनोहर ठाकुर, मोती चंद्र यादव, जयंत्री देवी, दिलेश्वरी देवी, बढनू महतो, श्यामनंदन महतो सहित समाज के कई लोग व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।