Move to Jagran APP

हसन-हुसैन की याद में निकला ताजिया

लोहरदगा : मैदान-ए-कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हसन-हुसैन (रजि) की याद में शुक्रवार को

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:12 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:12 PM (IST)
हसन-हुसैन की याद में निकला ताजिया
हसन-हुसैन की याद में निकला ताजिया

लोहरदगा : मैदान-ए-कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हसन-हुसैन (रजि) की याद में शुक्रवार को मुहर्रम का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न अखाड़ों द्वारा ताजिया रखकर अपने अखाड़ा के समक्ष अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया।

loksabha election banner

मुस्लिम समाज के लोगों ने मुहर्रम का त्योहार प्रेम व भाईचारगी के साथ मनाया। शहर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कुल 23 अखाड़ों द्वारा ताजिया निकाला गया। पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ अखाड़ों ने स्थानीय तौर पर प्रदर्शन किया। मुहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया। युवाओं ने कौशल का प्रदर्शन किया। शहर के कुरैशी मुहल्ला, बड़ा तालाब, थाना टोली, तेतरतर, रेलवे साइ¨डग, अमला टोली सहित विभिन्न क्षेत्रों से शुरू हुआ मुहर्रम जुलूस देर रात तक शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरता रहा। मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया। साथ ही धार्मिक गीतों से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। शहरी क्षेत्र में अंजुमन इस्लामिया के फहीम कुरैशी, फिरोज राही, ¨रकू शाह, हसनैन अंसारी, रिजवान अंसारी आदि की अगुवाई में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। इस मौके पर एसडीपीओ अर¨वद कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद आदि जुलूस के साथ चल रहे थे। अंजुमन ने किया जुलूस का स्वागत :

अंजुमन द्वारा बड़ा तालाब के समीप मुहर्रम जुलूस का स्वागत किया गया। अंजुमन के सदस्यों ने जुलूस में शामिल लोगों की पगड़ीपोशी की। जुलूस में शामिल लोगों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। लोग स्वागत से काफी खुश नजर आए। सौहार्द का माहौल भी नजर आया। सुरक्षा के थे इंतजाम :

मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती भी की गई थी। जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात थे। इसमें महिला पुलिस और सहायक पुलिस के जवान भी शामिल थे। वाहनों को भी नियंत्रित किया जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर बिजली की आपूर्ति को भी ठप रखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.