Move to Jagran APP

शराबबंदी को ले निकाली झाडू रैली

राज्य में पूर्ण शराब बंदी सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को महिलाओं ने शहरी क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। इस क्रम में झारखंड नव निर्माण दल और महिला मंडल सहयोग संचालन समिति की अगुवाई में महिलाओं ने झाडू रैली के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए सरकार से राज्य में पूर्ण रूप से शराब पर प्रतिबंध, गरीब-मजदूर का शोषण बंद करने, महिलाओं को रोजगार के लिए 25 हजार रूपए का अनुदान, महिलाओं पर अत्याचार बंद करने को ले नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:48 PM (IST)
शराबबंदी को ले निकाली झाडू रैली
शराबबंदी को ले निकाली झाडू रैली

लोहरदगा : राज्य में पूर्ण शराब बंदी सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को महिलाओं ने शहरी क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। इस क्रम में झारखंड नव निर्माण दल और महिला मंडल सहयोग संचालन समिति की अगुवाई में महिलाओं ने झाडू रैली के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए सरकार से राज्य में पूर्ण रूप से शराब पर प्रतिबंध, गरीब-मजदूर का शोषण बंद करने, महिलाओं को रोजगार के लिए 25 हजार रूपए का अनुदान, महिलाओं पर अत्याचार बंद करने को ले नारेबाजी भी की।

loksabha election banner

झाडू रैली समाहरणालय से शुरू होकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वापस समाहरणालय गेट के सामने आकर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए झानद के संयोजक विजय ¨सह ने कहा कि रघुवर सरकार आम आदमी और महिलाओं को छलने का काम कर रही है। यदि सरकार उनकी मांगों की पूर्ति नहीं करती है तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद सिमडेगा सहित अन्य जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा। आगामी 21 अक्टूबर को लोहरदगा में महाबैठक कर राज्यव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रदर्शन को जदयू के महासचिव भगवान ¨सह ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम का एक मांग पत्र डीसी को सौंपा गया। प्रदर्शन में पुष्पा पन्ना, योगेंद्र कुमार, जगन खेरवार, सावित्री देवी, सेवती देवी, बुधमैन नगेसिया, प्रमिला देवी, शीला देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी उरांव, सीता देवी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.