Move to Jagran APP

बूथस्तर पर कांग्रेस को करें मजबूत : शकील

सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष नन्दू शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 11:13 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 11:13 PM (IST)
बूथस्तर पर कांग्रेस को करें मजबूत : शकील
बूथस्तर पर कांग्रेस को करें मजबूत : शकील

सेन्हा (लोहरदगा।) : सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष नंदू शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी के विशुनपुर विधानसभा प्रभारी हाजी शकील अहमद ने कहा कि बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सेन्हा प्रखंड स्तरीय कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 27 जनवरी को सुशीला देवी कन्या उच्च विद्यालय परिसर में आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी बनती है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामेश्वर उरांव, लोहरदगा के विधायक सुखदेव भगत सहित कई कांग्रेसी नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस के गुमला विधानसभा प्रभारी सुखैर भगत ने कहा कि चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम कर जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सेन्हा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर सफल बनाएंगे। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि लोहरदगा लोक सभा में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है। जिसे और बेहतर स्थिति में लाने की जिम्मेवारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं। संगठन सिर्फ कार्यकर्ता के बल पर लती है। चुनाव में उम्मीदवारों की जीत कार्यकर्ताओं के बल पर होती है। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अहमद चंगू, विशुनपुर विधानसभा प्रभारी हाजी शकील अहमद, गुमला विधानसभा प्रभारी सुखैर भगत, मांडर विधानसभा प्रभारी नेसार अहमद, सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष नंदू शुक्ला, प्रोफेसर कुदुस कुरैशी, फिरोज अंसारी, संदीप साहू, इम्तियाज अंसारी, जमील अंसारी, आदरा उरांव, रोजउदीन अंसारी, धनवाज उरांव, राजू अंसारी, जीतराम उरांव, सरिता देवी, बसन्ती देवी, रुस्तम अंसारी, सफीक अंसारी, अख्तर अंसारी, बुदूवा भगत आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.