Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: यहां पार्टियों को मिलता रहा है स्टार प्रचारकों का लाभ

Lok Sabha Polls 2019. लोहरदगा की धरती लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों के सभा की गवाह रही है। यहां कई फिल्म अभिनेता बड़े राजनेता चुनावी सभाएं करते रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 02:43 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: यहां पार्टियों को मिलता रहा है स्टार प्रचारकों का लाभ
Lok Sabha Polls 2019: यहां पार्टियों को मिलता रहा है स्टार प्रचारकों का लाभ

लोहरदगा, [राकेश कुमार सिन्हा]। लोहरदगा की धरती लोकसभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारकों के सभा की गवाह रही है। लोहरदगा में कई फिल्म अभिनेता, बड़े राजनेता चुनावी सभाएं करते रहे हैं। इसका फायदा विभिन्न पार्टियों को मिलता रहा है। सबसे पहले 1983 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया चुनाव प्रचार के लिए लोहरदगा पहुंची थीं। तब उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी ललित उरांव के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था।

loksabha election banner

हालांकि इस चुनाव में ललित उरांव को हार मिली थी। इसके अलावा 1991 में अटल बिहारी वाजपेयी, 1999 में विनोद खन्ना, प्रमोद महाजन, साल 2004 में राजनाथ सिंह, वर्ष 2009 में मुकेश खन्ना, वर्ष 2014 में लालकृष्ण आडवाणी, रघुवर दास चुनाव प्रचार के लिए लोहरदगा पहुंचे थे। सुषमा स्वराज का वर्ष 1999 में राजा बंगला में होने वाला चुनावी सभा स्थगित हो गया था।

सुषमा स्वराज रांची से ही वापस लौट गईं थी। इसके अलावा भी कई स्टार प्रचारकों ने लोहरदगा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है। बड़े नेताओं और फिल्म अभिनेताओं के चुनाव प्रचार की वजह से ही पांच मौकों पर भारतीय जनता पार्टी को यहां से जीत मिली थी। जबकि दो मौकों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। इसमें सबसे दिलचस्प साल 2004 में राजनाथ सिंह की चुनावी सभा रही।

इसमें राजनाथ सिंह के आने के बावजूद भाजपा के दुखा भगत चुनाव हार गए थे। इसके अलावा 1983 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की चुनावी सभा के बावजूद ललित को हार का सामना करना पड़ा था। औसत रूप से देखा जाए तो लोहरदगा में स्टार प्रचारकों के चुनावी सभा की वजह से भाजपा को फायदा ही हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.