Move to Jagran APP

झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित हुए शैलेश प्रसाद

रांची में आयोजित अलंकरण परेड समारोह में सदर थाना के थाना प्रभारी शैलेस प्रसाद को झारखंड पुलिस पदक देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को रांची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शैलेस प्रसाद को मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर सूबे के 65 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। जिले से शैलेस प्रसाद के अलावे पुलिस निरीक्षक अजय प्रसाद, सअनि रमेश कुमार तिवारी, सअनि मनोज कुमार ¨सह को भी पदक देकर सम्मानित किया गया है। पुलिस पदाधिकारियों को मिले विशेष सेवा पुरस्कार से लोहरदगा जिला गौरंवित महसूस कर रहा है। उनकी इस उपलब्धी पर पुलिस पदाधिकारियों समेत जिलेवासियों ने सम्मानित पुलिस पदाधिकारियों को बधाई संदेश प्रेषित किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:15 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:15 PM (IST)
झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित हुए शैलेश प्रसाद
झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित हुए शैलेश प्रसाद

लोहरदगा : सराहनीय सेवा के लिए लोहरदगा के इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद को रांची में बुधवार को आयोजित अलंकरण परेड समारोह में झारखंड पुलिस पदक का सम्मान मिला। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शैलेश प्रसाद को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर इस सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर झारखंड राज्य के 65 पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इसमें लोहरदगा जिले से इंस्पेक्टर सह सदर थानेदार शैलेश प्रसाद के अलावा पुलिस निरीक्षक अजय प्रसाद, सअनि रमेश कुमार तिवारी, सअनि मनोज कुमार ¨सह को भी मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पदक देकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाने का काम किया है। पुलिस पदाधिकारियों को मिले विशेष सेवा पुरस्कार से लोहरदगा जिला पुलिस के साथ सभी नागरिक गौरान्वित महसूस कर रहा है। पुलिस पदाधिकारियों की इस उपलब्धि पर एसपी प्रियदर्शी आलोक समेत जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ आम-खास ने पदक पाने वाले अधिकारियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामना दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.