Move to Jagran APP

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 घायल

लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। बताया जा रहा है कि भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव निवासी गिनु लोहरा का पुत्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 11:27 PM (IST)
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 घायल

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के अलग-अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। बताया जा रहा है कि भंडरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव निवासी गिनु लोहरा का पुत्र धर्मेंद्र लोहरा (28 वर्ष), लातेहार जिले के बालूमाथ थाना अंतर्गत बचरा गांव निवासी बिदेश्वर उरांव की पत्नी जूनिया देवी (25 वर्ष), लोहरदग जिले के हेंदेहास गांव निवासी धना उरांव की पत्नी धनवंती उरांव (40 वर्ष), सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू गांव निवासी विनोद उरांव की पत्नी पर परमुनी देवी (40 वर्ष), जीतू उरांव का पुत्र बिनेश्वर उरांव (28 वर्ष), दुरहु सरना टोली निवासी बिरसु उरांव की पत्नी प्रमी उरांव (50 वर्ष) और डांडू गांव निवासी जोखना उरांव की पत्नी तिवारी उरांव (23 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां क्रमश डॉक्टर एसपी शर्मा और डॉक्टर सुदामा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया है। दुर्घटना में सभी को गंभीर चोटें आई हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.