शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी : केंद्रीय मंत्री
लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के टीको गांव स्थित अविराम कालेज आफ एजुकेशन में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने कई प्रतियोगिता में भाग लेकर शिक्षा के अलावे अन्य स्पद्र्धाओं में भी सक्षम होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत शामिल हुए। मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षा के साथ खेलकूद भी नितांत आवश्यक है।
कुडू (लोहरदगा) : कुडू प्रखंड अंतर्गत टिको गांव स्थित अविराम कालेज आफ एजुकेशन में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने कई प्रतियोगिता में भाग लेकर शिक्षा के अलावे अन्य स्पद्र्धाओं में भी सक्षम होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सह जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज शिक्षा के साथ खेलकूद भी नितांत आवश्यक है। जिस प्रकार व्यक्ति शिक्षा से ज्ञान रूपी धन का अर्जन करता है, ठीक उसी प्रकार से खेलकूद से स्वास्थ्य रूपी धन को प्राप्त करता है। अविराम संस्थान ने इस क्षेत्र में ज्ञान रूपी अलख जलाने का जो बीड़ा उठाया और उसका भलि भांति निर्वहन कर रहे हैं। संस्थान का यह प्रयास प्रशंसनीय है। अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक खेलकूद महोत्सव में मंत्री सुदर्शन भगत का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलमावा की घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। खेलकूद में 100 मीटर दौड़, लांग जंप, हाई जंप, गोल फेंक, बिस्किट रेस, बोरा रेस खेल में अविराम के बच्चों ने हिस्सा लिया। मौके पर ओमप्रकाश ¨सह, अविराम के सचिव इंद्रजीत भारती, राजमोहन राम आदि मौजूद थे।