कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
लोहरदगा में शनिवार को चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पूर्व ललित नारायण स्टेडियम में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। राज्य सभा सांसद समीर उरांव ने विचार क्रांति की लाल मशाल प्रज्जवलित कर
लोहरदगा : लोहरदगा में शनिवार को चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य कलशयात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। कलशयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। इससे पहले ललित नारायण स्टेडियम में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। राज्य सभा सदस्य समीर उरांव ने विचार क्रांति की लाल मशाल प्रज्ज्वलित कर, धर्म ध्वजा फहराकर महायज्ञ का शुभारंभ किया। महायज्ञ में सहभागी बनने को लेकर 1051 कलश के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा एलएन स्टेडियम से निकलकर बरवाटोली, मिशन चौक, राणा चौक, तिवारी दुरा, हटिया गार्डन, थाना टोली से होते फुलवारी स्थित श्रीराम मंदिर के सरोवर पहुंची। जहां से जल भर कर विधिवत वरुण देवता का आवाह्न पूजन किया गया। इसके बाद गुदरी बाजार, ईस्ट गोला रोड होते जयकारों के साथ-मानव मात्र एक समान, जाती धर्म सब एक समान, भारत माता की जय, एक बनेंगे नेक बनेंगे, देश की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे हम करेंगे गगनभेदी नारों के साथ वापस स्टेडियम स्थित यज्ञशाला में कलश स्थापित किया गया। साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार से आयी टोली द्वारा संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर रास सांसद समीर उरांव ने कहा कि धर्म के रास्ते पर चल कर ही हम समाज का विकास कर सकते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से जीवन में शांति मिलती है। धर्म हमें मानव सेवा का संदेश देता है। हमें इस प्रकार के आयोजनों में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुख-शांति एवं वैभव की प्राप्ति के लिए महायज्ञ कराएं। रविवार को देव आह्नान, हवन पूजन, संगीत प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित होगा। मौके पर नागेश्वर ¨सह चौहान, राजेंद्र प्रताप देव्, विजय पासवान, सुधाकर साहू, प्रो. गो¨वद साहू, प्रो. परमानंद अग्रवाल, डा. टी. साहू, ऋतेश साहू, ईश्वर महतो, प्रकाश महतो, दिलीप साहू, रघुनंदन साहू, बलबीर देव, प्रतिमा देवी, उर्मिला देवी, ¨पकी, निर्मल, सरिता देव, द्रौपदी देवी, प्रभा देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देव, उमा देवी, विपुल तमेड़ा, ¨पटू साहू, अनिल अग्रवाल, लवकुश अग्रवाल, नंदलाल महतो आदि उपस्थित थे।